Monday, 1 June 2015

मैं तुम्हारी लगन और व्यवहार से बहुत खुश हूँ,

एक बहुत अच्छा मैसेज –
एक छोटा बच्चा एक बड़ी दुकान पर लगे टेलीफोन बूथ पर जाता हैं
और मालिक से छुट्टे पैसे लेकर एक नंबर डायल करता हैं।
दुकान का मालिक उस लड़के को ध्यान से देखते हुए उसकी बातचीत पर ध्यान देता हैं-
लड़का – मैडम क्या आप मुझे अपने बगीचे की साफ़ सफाई का काम देंगी?
औरत – (दूसरी तरफ से) नहीं,
मैंने एक दुसरे लड़के को अपने बगीचे का काम देखने के लिए रख लिया हैं।
लड़का – मैडम मैं आपके बगीचे का काम उस लड़के से आधे वेतन में करने को तैयार हूँ!
औरत – मगर जो लड़का मेरे बगीचे का काम कर रहा हैं उससे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूँ।
लड़का – ( और ज्यादा विनती करते हुए)
मैडम मैं आपके घर की सफाई भी फ्री में कर दिया करूँगा!!
औरत – माफ़ करना मुझे फिर भी जरुरत नहीं हैं। धन्यवाद।
लड़के के चेहरे पर एक मुस्कान उभरी और उसने फोन का रिसीवर रख दिया।
दुकान का मालिक जो छोटे लड़के की बात बहुत ध्यान से सुन रहा था
वह लड़के के पास आया और बोला-
“बेटा मैं तुम्हारी लगन और व्यवहार से बहुत खुश हूँ, मैं तुम्हे अपने स्टोर में नौकरी दे सकता हूँ”
लड़का – नहीं सर मुझे नौकरी की जरुरत नहीं हैं आपका धन्यवाद!
दुकानमालिक- (आश्चर्य से) अरे अभी तो तुम उस औरत से नौकरी के लिए इतनी विनती कर रहे थे!!
लड़का – नहीं सर, मैं अपना काम ठीक से कर रहा हूँ की नहीं बस मैं ये चेक कर रहा था, मैं जिससे बात कर रहा था, उन्ही के यहाँ पर जॉब
करता हूँ।
“आप अपना बेहतर दीजिये, फिर देखिये सारी दुनिया आपकी प्रशंसा करेगी…”

“आज कौन सा माल सबसे सुंदर आया शादी में!!”

एक दोस्त ने मुझे शादी में पूछा कि
“आज कौन सा माल सबसे सुंदर आया शादी में!!”
मैंने एक लडकी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह आज सबसे सुंदर लग रही है।
उसने गुस्से से मेरी तरफ देखते हुए कहा “मूंह संभाल के बात कर वो मेरी बहन है”
मैंने कहा बाह मेरे शेर सदके जाऊ तेरी सोच के तेरी बहन, बहन हो गई और दूसरो की बहन “माल” हो गई। तुम्हें अपनी बहन दिखती है और
बाकी लडकियां तुम्हें माल दिखती है आखिर वह भी तो किसी की बहन बेटी है। भाई इज्जत सबको प्यारी होती है अगर तुम्हें अपनी बहन प्यारी हैै तो सबको अपनी बहन प्यारी हैै। वैसे भी मैंने जान बूझ कर तेरी बहन की तरफ इशारा किया था ताकि तेरी सोच को बदल सकू जैसी सोच तू अपनी बहन के लिए रखता हैै वैसे ही दूसरी लडकियों के बारे में भी रख सके।

शिक्षा: :- कृपा करके अपनी सोच को बदले अगर आप किसी को इज्जत देंगे तभी जमाना आपकी कदर करेंगा। हर एक लडकी को गलत नजरों से मत देखो। संसार में बहुत सी ऐसी लडकियां है जिनका कोई भाई नहीं होता वह अपने भाई का प्यार पाने के लिए तरसती रहती है। मुझे ज्यादा कहने की जरूरत नहीं बाकी आप मुझसे ज्यादा समझदार हैं। सोच बदलो, बाकि सब कुछ अपने आप ही बदल जाएगा ।।

रिश्ते और रास्ते एक ही सिक्के के दो पहलु हैं,



गरीबो की बस्ती में जरा जाकर तो देखो,
वहाँ बच्चे भुखे तो मिलेगें, मगर उदास नही..!!
***********************************************
दुनिया में बुराई इसलिए नहीं फैल रही कि बुरे लोग अधिक हैं,
बल्कि इसलिए फैल रही हैं कि अच्छे लोग चुप हैं..!!
***********************************************
बादाम खाने से उतनी अक्ल नहीं आती,
जितनी धोखा खाने से आती है..!!
***********************************************
आप का खुश रहना ही,
आप का बुरा चाहने वालों के लिए सबसे बड़ी सजा है..!!
***********************************************
खुबसूरत लोग हमेशा अच्छे नहीं होते,
अच्छे लोग हमेशा खूबसूरत नहीं होते..!!
***********************************************
रिश्ते और रास्ते एक ही सिक्के के दो पहलु हैं,
कभी रिश्ते निभाते निभाते रास्ते खो जाते हैं,
और कभी रास्तो पर चलते चलते रिश्ते बन जाते हैं!!
***********************************************
बेहतरीन इंसान अपनी मीठी जुबान से ही जाना जाता है,
वरना अच्छी बातें तो दीवारों पर भी लिखी होती है..!!
***********************************************
इस कलयुग में रूपया चाहे कितना भी गिर जाए,
इतना कभी नहीं गिर पायेगा,
जितना रूपये के लिए इंसान गिर चुका है…!!
***********************************************
रास्ते में अगर मंदिर देखो तो प्रार्थना नहीं करो तो चलेगा,
पर रास्ते में एम्बुलेंस मिले तब प्रार्थना जरूर करना शायद कोई जिन्दगी बच जाये..!!
***********************************************
जिसके पास उम्मीद हैं, वह लाख बार हार के भी, नही हार सकता !
***********************************************
दुनिया में कोई काम “Impossible” नहीं बस होसला और मेहनत की जरूरत है
“Impossible” को गौर से देखो वो खुद कहता है I M Possible..!!

मानव जीवन में उपयोगी तीन ज्ञानवर्ध एवं महत्वपूर्ण बातें !!

मानव जीवन में उपयोगी तीन ज्ञानवर्ध एवं महत्वपूर्ण बातें !!
” सोचो, समझो, फिर करो “
√ तीन चीजों को कभी छोटी ना समझे – बीमारी, कर्जा, शत्रु !
√ तीनों चीजों को हमेशा वश में रखो – मन, काम और लोभ !
√ तीन चीज़ें निकलने पर वापिस नहीं आती – तीर कमान से, बात जुबान से और प्राण शरीर से !
√ तीन चीज़ें कमज़ोर बना देती है – बदचलनी, क्रोध और लालच !
√ तीन चीज़े असल उद्धेश्य से रोकता हैं – बदचलनी, क्रोध और लालच !
√ तीन चीज़ें कोई चुरा नहीं सकता – अकल, चरित्र, हुनर !
√ तीन चीजों में मन लगाने से उन्नति होती है – ईश्वर, परिश्रम और विद्या !
√ तीन व्यक्ति वक़्त पर पहचाने जाते हैं – स्त्री, भाई, दोस्त !
√ तीनों व्यक्ति का सम्मान करो – माता, पिता और गुरु !
√ तीनों व्यक्ति पर सदा दया करो – बालक, भूखे और पागल !
√ तीन चीज़े कभी नहीं भूलनी चाहिए – कर्ज़, मर्ज़ और फर्ज़ !
√ तीन बातें कभी मत भूलें – उपकार, उपदेश और उदारता !
√ तीन चीज़े याद रखना ज़रुरी हैं – सच्चाई, कर्तव्य और मृत्यु !
√ तीन बातें चरित्र को गिरा देती हैं – चोरी, निंदा और झूठ !
√ तीन चीज़ें हमेशा दिल में रखनी चाहिए – नम्रता, दया और माफ़ी !
√ तीन चीज़ों पर कब्ज़ा करो – ज़बान, आदत और गुस्सा !
√ तीन चीज़ों से दूर भागो – आलस्य, खुशामद और बकवास !
√ तीन चीज़ों के लिए मर मिटो – धेर्य, देश और मित्र !
√ तीन चीज़ें इंसान की अपनी होती हैं – रूप, भाग्य और स्वभाव !
√ तीन चीजों पर अभिमान मत करो – ताकत,सुन्दरता, यौवन !
√ तीन चीज़ें अगर चली गयी तो कभी वापस नहीं आती – समय, शब्द और अवसर !

√ तीन चीज़ें इन्सान कभी नहीं खो सकता – शान्ति, आशा और ईमानदारी !

माँ के चरणों मे स्वर्ग है

एक गाँव में 10, साल का लड़का अपनी माँ के साथ रहता था।
माँ ने सोचा कल मेरा बेटा मेले में जाएगा, उसके पास 10 रुपए तो हो,
ये सोचकर माँ ने खेतो में काम करके शाम तक पैसे ले आई।

बेटा स्कूल से आकर बोला खाना खाकर जल्दी सो जाता हूँ, कल मेले में जाना है।
सुबह माँ से बोला – मैं नहाने जाता हूँ, नाश्ता तैयार रखना, माँ ने रोटी बनाई, दूध अभी चूल्हे पर था,
माँ ने देखा बरतन पकडने के लिए कुछ नहीं है, उसने गर्म पतीला हाथ से उठा लिया, माँ का हाथ जल गया।
बेटे ने गर्दन झुकाकर दूध रोटी खाई और मेले में चला गया।
शाम को घर आया, तो माँ ने पूछा- मेले में क्या देखा, 10 रुपए का कुछ खाया कि नहीं..!!
बेटा बोला – माँ आँखें बंद कर, तेरे लिए कुछ लाया हूँ।
माँ ने आँखें बंद की, तो बेटे ने उसके हाथ में गर्म बरतन उठाने के लिए लाई सांडसी रख दी।
अब माँ तेरे हाथ नहीं जलेंगे।

माँ की आँखों से आँसू बहने लगे।
दोस्तों,
माँ के चरणों मे स्वर्ग है
कभी उसे दुखी मत करो
सब कुछ मिल जाता है,
पर माँ दुबारा नहीं मिलती।

प्यार की मिठास हो जाए !!

हर किसी को अपनी खूबसूरती पर घमण्ड होता है!
मै आज आपको खूबसूरती की परिभाषा बताता हूँ!!
खूबसूरत है वो लब!
जिन पर, दूसरों के लिए कोई दुआ आ जाए !!
खूबसूरत है वो दिल!
जो, किसी के दुख मे शामिल हो जाए !!
खूबसूरत है वो जज़बात!
जो, दूसरो की भावनाओं को समज जाए !!
खूबसूरत है वो एहसास!
जिस मे, प्यार की मिठास हो जाए !!
खूबसूरत है वो बातें!
जिनमे, शामिल हों दोस्ती और प्यार की किस्से कहानियाँ !!
खूबसूरत है वो आँखे!
जिनमे, किसी के खूबसूरत ख्वाब समा जाए !!
खूबसूरत है वो हाथ!
जो किसी के, लिए मुश्किल के वक्त सहारा बन जाए !!
खूबसूरत है वो सोच!
जिस मैं, किसी कि सारी ख़ुशी झुप जाए!!
खूबसूरत है वो दामन!
जो, दुनिया से किसी के गमो को छुपा जाए !!

खूबसूरत है वो आंसू!
जो, किसी और के गम मे बह जाए…!!

20 मँत्र सफलता के !!

1. खुद की कमाई से कम खर्च हो ऐसी जिन्दगी बनाओ..!
2. दिन मेँ कम से कम 3 लोगो की प्रशंसा करो..!
3. खुद की भुल स्वीकारने मेँ कभी भी संकोच मत करो..!
4. किसी के सपनो पर हँसो मत..!
5. आपके पीछे खडे व्यक्ति को भी कभी कभी आगे जाने का मौका दो..!
6. रोज हो सके तो सुरज को उगता हुए देखे..!
7. खुब जरुरी हो तभी कोई चीज उधार लो..!
8. किसी के पास से कुछ जानना हो तो विवेक से दो बार…पुछो..! 
9. कर्ज और शत्रु को कभी बडा मत होने दो..!
10. ईश्वर पर पुरा भरोसा रखो..!
11. प्रार्थना करना कभी मत भुलो, प्रार्थना मेँ अपार शक्ति होती है..!
12. अपने काम से मतलब रखो..!
13. समय सबसे ज्यादा कीमती है, इसको फालतु कामो मेँ खर्च मत करो..
14. जो आपके पास है, उसी मेँ खुश रहना सिखो..!
15. बुराई कभी भी किसी कि भी मत करो, क्योकिँ बुराई नाव मेँ छेद समान है, बुराई छोटी हो बडी नाव तो डुबो ही देती है..!
16. हमेशा सकारात्मक सोच रखो..!
17. हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता है, बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाओ..!
18. कोई काम छोटा नही होता हर काम बडा होता है, जैसे कि सोचो जो काम आप कर रहे हो अगर वह काम आप नही करते हो तो दुनिया पर क्या असर होता..?
19. सफलता उनको ही मिलती है जो कुछ करते है
20. कुछ पाने के लिए कुछ खोना नही बल्कि कुछ करना पडता है……