वो जमाना
गया जब एक-दूसरे की झलक पाने या प्यार का इजहार करने में ही एक अरसा गुजार
देते थे, अब जमाना डेटिंग का है। इस नए दौर में प्रेमी कुछ ही मुलाकातों
में ही एक-दूसरे की पसंद-नापसंद जान लेने की कोशिश करते हैं। साथ ही ये
फैसला करने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगाते, कि कौन-सा रिश्ता किसी मुकाम तक
पहुंचेगा या नहीं।इसलिए जरुरी है कि आप जिसके साथ डेट पर जा रहें है उसके
सामने आपका प्रभाव अच्छा और असरदार होना चाहिए। खासकर लड़कों के मामले में
खूबसूरती बहुत ज्यादा मायने नहीं रखती, फिर भी आकर्षक व्यक्तित्व तो जरुरी
होता है। आइए जानते हैं कि लड़कों को अपनी पहली डेट पर किन जरुरी बातों का
ध्यान रखना चाहिए-
अच्छा और सलीके से ड्रेसअप
लड़कों के
मामले में जो बात सबसे पहले आती है वो है साफ-सुथरा, अच्छा और सलीकेदार
ड्रेसअप क्योंकि अक्सर लड़के इस मामले में थोड़े लापरवाह होते है। साथ ही
वो ये सोचते हैं कि उन्हें लड़की की तरह सुंदर दिखना जरुरी नहीं है लेकिन
ऐसा नहीं है। लड़कियां भी चाहती हैं कि उनका पार्टनर आकर्षक और सलीकेदार
हो। इसलिए आप भी अपनी पहली डेट पर अच्छी से तैयार होकर ही जाएं।
कूल डियोड्रेंट या क्वॉलिटी परफ्यूम इस्तेमाल करें
आमतौर पर
मेल डियोड्रेंट या परफ्यूम्स की महक तीखी या तेज होती है जो हो सकता है
आपके पार्टनर को पसंद न आएं। इसलिए अगर पहली डेट पर जाते डियोड्रेंट या
परफ्यूम के मामले में खास सावधानी बरतें। हो सके, तो हल्की और लुभावनी महक
वाला परफ्यूम इस्तेमाल करें।
समय का विशेष ध्यान रखें
वैसे तो
हर जगह समय पर पहुंचना अच्छी आदत होती है लेकिन पहली मुलाकात पर जाते समय
इसका खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि पहला असर लंबे समय तक प्रभावी होता है।
धीमी आवाज में सलीके से बात करें
पहली डेट
पर माहौल ही कुछ ऐसा होता है कि आपकी गलती आपके पार्टनर पर और पार्टनर की
गलती आप पर कोई बुरा असर न डाले, इसलिए धीमी आवाज में सलीके से बात करें।
पार्टनर के सामने वेटर या किसी अन्य व्यक्ति से बात करें, तो भी इसका खास
ख्याल रखें।
मोबाइल बंद या साइलेंट मोड पर रखें
पहली डेट
पर अक्सर लोग अपना मोबाइल ऑफ नहीं करते और कई बार ऐसे में सामने वाले को
बुरा लगता है या खुलकर बात करने में दिक्कत महसूस होती है इसलिए हो सके, तो
अपना मोबाइल ऑफ रखें। अगर आपको कोई जरुरी फोन आने की उम्मीद हो, तो उसे
वाइब्रेशन मोड पर सेट कर दें।
अच्छा लगने पर तारीफ करें
अगर आपको
अपने पार्टनर से मिलने के बाद उसकी कोई बात या खूबी अच्छी लगे, तो जाने से
पहले तारीफ जरुर करें। इससे ये पता चलता है कि आपने उसमें दिलचस्पी ली और
मुलाकात के दौरान उसकी खासियत को महसूस किया।
No comments:
Post a Comment