आज के टाइम में अगर सबसे दुखदाई कुछ है तो
वह है सिंगल रहने का दर्द. अब आप खुद ही देखिए कि जहां स्कूल,कॉलेज में
पढ़ने वाले बच्चे भी अपने लिए ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तलाश में लगे हुए
हैं ऐसे में अगर किसी नौकरीपेशा पुरुष या महिला के पास उसका साथी ना हो तो
उसके लिए अकेले अपना जीवन जीना कितनी बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है.
खैर
महिलाएं तो एक बार को फिर भी बिना ब्वॉयफ्रेंड के अपने स्थायी जीवनसाथी के
सपनों में खोकर अपना जीवन जी लेती हैं लेकिन पुरुष अपने सिंगलहुड को अपने
स्वाभिमान के साथ जोड़ लेते हैं. जब उनके सारे दोस्त अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड
या पत्नी के साथ होते हैं तो उन्हें लगता है उन्हीं में कोई कमी है इसीलिए
अभी तक वे सिंगल है. वैसे हम उनकी इस गलतफहमी को तो समाप्त नहीं कर सकते
लेकिन हां, कुछ तो ऐसा जरूर कर सकते हैं ताकि उन्हें बुरा ना लगे.
चलिए हम आपको बताते हैं आपको एक सिंगल मर्द से क्या बात बिल्कुल नहीं करनी चाहिए.
तुम शादी कब कर रहे हों:
अरे भई एक सिंगल लड़का वैसे ही इतना परेशान है और आप उससे पूछ रहे हैं कि
वो शादी कब करने जा रहा है. कुछ और बात कीजिए उस बेचारे पर ऐसा जुल्म ना
ढाइए.
अच्छा ही है तुम्हारे ऊपर जिम्मेदारियां नहीं है:
खुद तो आपने शादी कर ली, गर्लफ्रेंड बना ली और जब दूसरों की बात आई तो आप
उन्हें कह रहे हैं कि वो लकी है कि उसके ऊपर कोई जिम्मेदारी नहीं है.
हालांकि यह बात सच है कि शादी का लड्डू खाने वाला और ना खाने वाला, दोनों
ही पछताते हैं इसीलिए उन्हें भी खाकर ही पछताने दीजिए.
No comments:
Post a Comment