Sunday, 17 May 2015

मेरी धडकनों में सांसे हो

मेरा मन देखे एक सपना 
दुनिया की भीड़ में कोई हो अपना
मेरी धडकनों में सांसे हो उसकी 
मेरे सपने हो आँखे हो उसकी
मेरी खामोशियों पर बाते हो उसकी
 एहसासों पर प्यार की सौगातें हो उसकी 
 मेरी थिरकन हो पर ताल हो उसकी
 मेरी राग हो पर धुन हो उसकी
 मेरा मन बस देखे यही सपना
 दुनिया की इस भीड़ में कोई हो अपना

No comments:

Post a Comment