Thursday, 28 May 2015

4 बच्चों को जन्म 65 की उम्र में इस दादी ने दिया

पैंसठ साल की एक जर्मन महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जर्मन टीवी आरटीएल ने खबर दी है कि औरत का कृत्रिम गर्भाधान हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्न्हुग्रेट राउनिक ने बर्लिन के एक अस्पताल में एक साथ तीन बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। हालांकि राउनिक की डिलीवरी 26वें सप्ताह में ही हो गई और उनका ऑपरेशन हुआ, लेकिन बच्चों के जीवित रहने की पूरी संभावना बताई जा रही है। राउनकि को पहले से ही 13 बच्चे हैं। उनके सात नाती-पोते भी हैं।
एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली वो सबसे अधिक उम्र की औरत हैं। उन्होंने फिर से मां बनने का इरादा तब किया जब उनकी सबसे छोटी बेटी (जो 10 साल की है) उनसे कहने लगी कि उसे एक भाई या बहन चाहिए।
किसके पास है रिकॉर्ड?
जेनी हिल का कहना है कि राउनिक का यूक्रेन में किया गया गर्भाधान और उनका गर्भ जर्मनी में काफी चर्चा में रहा। कुछ डॉक्टरों ने भी सवाल उठाया था कि क्या वो गर्भ के दौरान स्वस्थ रह पाएंगी। हालांकि स्कूल में शिक्षक के तौर पर काम करने वाली राउनकि बच्चों को जन्म देने वाली सबसे अधिक उम्र की महिला नहीं हैं। ये रिकॉर्ड स्पेन की एक औरत के नाम हैं, जिन्होंने 2006 में 66 साल की उम्र में बच्चों को जन्म दिया था।
 हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि इसका श्रेय भारतीय ओंकारी पँवर को है जिन्होंने 70 साल की उम्र में बच्चे पैदा किए थे।

No comments:

Post a Comment