Monday, 11 May 2015

कौन करेगा माँ तेरे जैसा प्यार

गर्मी की कड़ी धूप  में
पुरवाई सा
माँ लगता था
तेरा प्यार
तेरी यादो से भरा
मेरा मन उल्लासित
होता बारम्बार
माँ ऐसा  था
तेरा प्यार
आज नहीं तू
मेरे पास
पर सपनो में
आके बंधाती आस
जब भी आँखे
मुंदती है
तस्वीर तेरी ही
दिखती है
अब कौन करेगा
माँ तेरे जैसा प्यार

No comments:

Post a Comment